जयपुर , मार्च 30 -- राजस्थानकी राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर जयंती पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
श्री बागडे ने भगवान महावीर के सत्य, अहिंसा और अपरिग्रह के मार्ग से प्रेरणा लेने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर ने प्रेम, दया और करुणा के जिस मार्ग का संदेश दिया उस पर चलते हुए सभी आदर्श एवं समरस समाज के निर्माण में योगदान दें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित