जयपुर , अप्रैल। 29 -- राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने जनगणना-2027 के लिए एक से पन्द्रह मई तक स्व-गणना पोर्टल पर जाकर अपनी और परिवार की सटीक जानकारी दर्ज करने की अपील की है।
इस अवसर पर श्री बागडे ने कहा कि 16 मई से 14 जून तक गणनाकर्मी प्रदेश के लोगों के पास घर-घर पहुंचेंगे। पहले चरण में मोबाइल ऐप से आवासों की सूची, सुविधाओं, संपत्तियों और अन्य आवश्यक आंकडे़ एकत्रित होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित