जयपुर , फरवरी 18 -- राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने छत्रपति शिवाजी महाराज जयन्ती (19 फरवरी) पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर श्री बागडे ने कहा कि शिवाजी महाराज भारतीय संस्कृति में रचे बसे ऐसे महान शासक थे, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए निंरतर संघर्ष किया। मराठा साम्राज्य में छत्रपति के रूप में मान्य शिवाजी महाराज ने प्रजा को योग्य एवं प्रगतिशील प्रशासन प्रदान कर राष्ट्र को निरंतर गौरवान्वित किया। राज्यपाल ने शिवाजी महाराज के रण कौशल के तहत छापामार युद्ध शैली को याद करते हुए कहा कि शिवाजी महाराज महान शासक ही नहीं थे, भारतीय संस्कृति के भी बहुत बड़े पोषक थे। उन्होंने जयंती पर उनके आदर्श अपनाने का आह्वान किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित