भीलवाड़ा , फरवरी 19 -- राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े शुक्रवार को भीलवाड़ा जिले के दौरे पर रहेंगे।

आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि श्री बागड़े हेलीकॉप्टर द्वारा पूर्वाह्न सवा 10 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड, भीलवाड़ा पहुंचेंगे। यहां से वह सड़क मार्ग से संगम विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। वहां दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करेंगे।

सूत्रों ने बताया कि श्री बागड़े दोपहर डेढ़ बजे हरि सेवा धर्मशाला के लिए प्रस्थान करेंगे जहां वह 'सनातन मंगल महोत्सव' कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद वह दोपहर सवा दो बजे पुलिस लाइन हेलीपैड के लिए आगामी कार्यक्रमों के लिये प्रस्थान करेंगे। राज्यपाल के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित