मिर्जापुर 11फरवरी(वार्ता) उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के बसही कलां गांव के पास बुधवार को सुबह लगभग साढ़े नौ बजे एक अज्ञात वाहन के टक्कर के बाद एक बाईक के डिवाइडर से टकरा जाने से एक बीटेक छात्र सहित दो लोगों की मृत्यु हो गई।

पुलिस के अनुसार परसिया गांव निवासी चन्दमणि मिश्र का पुत्र दिलीप कुमार मिश्र 27वर्ष जो लखनऊ के एक इंजीनियरिंग कालेज से बीटेक कर रहा था।और प्रयागराज जिले के कोरांव निवासी आंनद तिवारी 72वर्ष एक ही बाईक पर सवार होकर बुधवार सुबह देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के भुईली गांव से शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। बुधवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे मिर्जापुर जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बसही कलां गांव के पास पीछे से एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर दे भाग निकला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित