भरतपुर , मार्च 07 -- राजस्थान में आगरा-जयपुर रेलमार्ग पर भरतपुर के पपरेरा रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 54355/ 54356 बांदीकुई-बरेली पैसेंजर के ठहराव की घोषणा के बाद क्षेत्रवासियों ने खुशी का इजहार किया है।

शनिवार को ट्रेन के ठहराव की जानकारी प्राप्त होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने एकत्रित होकर रेलमंत्री के साथ सांसद सी पी जोशी का आभार व्यक्त करते हुए मिठाई बांटी।

उक्त ट्रेन के ठहराव की मांग को लेकर पिछले दिनों ग्राम पंचायत पपरेरा के गणमान्य नागरिकों ने श्री जोशी से मुलाकात की थी। ग्रामीणों की इस मांग पर सांसद ने रेलमंत्री को पत्र लिखकर ट्रेन के ठहराव का अनुरोध किया था, जिस पर सहमति व्यक्त करते रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्रेन के ठहराव के आदेश जारी किये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित