बांदा , जनवरी 20 -- रेल लाइन के दोहरीकरण कार्य के चलते 22 जनवरी को बांदा से महोबा, खजुराहो, छतरपुर और झांसी का सीधा आवागमन पूर्णतया अवरुद्ध किया गया है।

मंगलवार को रात जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि मटौन्ध थाना क्षेत्र के खैरार रेलवे जंक्शन पर कानपुर मध्य रेलवे द्वारा रेलवे लाइन (पटरी) के दोहरीकरण का कार्य प्रस्तावित है। जिसके चलते आगामी 22 जनवरी को प्रातः 8:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक खैरार रेलवे क्रॉसिंग से होकर आना जाना अवरुद्ध रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित