बांदा , फरवरी 23 -- उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस के अनुसार शंकर नगर निवासी बिहारी लाल का पुत्र दीपक (29) घर के सामने मौजूद था। इसी दौरान वहां से गुजर रही ट्रेन के सामने उसने छलांग लगा दी। ट्रेन से कटने के कारण उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। पड़ोसियों ने घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं मृतक के भाई वीरेंद्र के अनुसार दीपक मानसिक अवसाद से ग्रसित था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित