बांदा , मई 11 -- उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के बबेरू कस्बे में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महिला कार्यकताओं ने समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद कृष्णा पटेल के आवास का घेराव किया।

बबेरू में आज इस प्रदर्शन ,धरना और घेराव का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने किया। उन्होने कहा कि नारी शक्ति अधिनियम 2026 का विपक्ष द्वारा किया गया विरोध देश की आधी शक्ति का अपमान है। इसी को लेकर भाजपा की महिला मोर्चा ने विपक्ष के विरुद्ध जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया है।

इससे पहले मढ़ी दाई मंदिर से जुलूस निकाला गया और कस्बे में प्रदर्शन कर सपा मुखिया अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विरोध में नारे लगाए गए। साथ ही धरना देकर सपा की महिला सांसद कृष्णा पटेल के आवास का घेराव किया गया।

कल्लू सिंह राजपूत ने कहा कि लोकसभा में महिला बिल का विरोध विपक्ष का गैर जिम्मेदाराना कृत्य हैं। यह महिलाओं के प्रति घोर अन्याय है। विपक्ष की इस रवैया से देश की महिलाओं में भारी आक्रोश व्याप्त है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित