बांदा , दिसंबर 20 -- उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के कोतवाली नगर में शनिवार को फर्जी आदेशों के आधार पर एक सीज ट्रक को छुड़ाने का प्रयास कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से संभागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) और वाणिज्य कर विभाग के कूट रचित फर्जी आदेश के प्रपत्र , एक स्विफ्ट डिजायर कार 15 हजार रुपए और तीन मोबाइल बरामद करने का दावा किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित