बांदा , मई 7 -- उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के जसपुरा थाना क्षेत्र में हुई सशस्त्र मुठभेड़ में पुलिस ने दो अंतर्जिला गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेजा। पुलिस ने बताया कि जसपुरा थाना क्षेत्र के रामपुर चौराहे की निकट दो संदिग्ध युवकों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया लेकिन उन दोनों ने मोटरसाइकिल मोड़कर भागना शुरू कर दिया। पुलिस ने उनका पीछा कर घेरा बंदी की और उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। तभी दोनों तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू की कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग कर उन्हें घेरते हुए पकड़ लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित