बांदा , फरवरी 18 -- उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र में बुधवार को दलित किशोरी के साथ सामूहिक कुकर्म के आरोप में दो युवकों और एक किशोर को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अतर्रा प्रवीण कुमार ने बताया कि मंगलवार देर शाम अतर्रा कस्बा निवासिनी 15 वर्षीया एक किशोरी दवा लेने मेडिकल स्टोर में गई थी और वहीं बांदा रोड पर एक ठेले में चाट खाने के लिए रुक गई थी। तभी तीन लोगों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघा कर बेहोश कर दिया और स्टेशन रोड पर स्थित एक होटल में ले जाकर तीनों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित