बांका, 08अप्रैल (वार्ता) बांका जिले के धुरैया थाना क्षेत्र के सरवा गांव में पुलिस ने बुधवार को एक मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफास किया है।

पुलिस अधीक्षक(एसपी) उपेन्द्र नाथ वर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना पर आज पुलिस ने छापेमारी कर इस मिनीगन फैक्ट्री पकड़ा है। उन्होंने बताया कि जिले के धुरैया थाना क्षेत्र के सरवा गांव में बोध नारायण मंडल के घर में छापामारी कर तलाशी कर मिनीगन फैक्ट्री का पर्दाफास हुआ है और साथ में भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किया गया है, जिसमें अर्ध निर्मित पिस्टल, मैगजीन, हथियार बनाने के उपकरण आदि शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित