बांका, मार्च 28 -- बिहार में बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र से पुलिस ने शनिवार को हार्डकोर नक्सली नेपाली यादव उर्फ नंदकिशोर यादव को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि नक्सली नेपाली यादव को पंजारपट्टा गांव स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। वह पिछले दस वर्षों से फरार था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित