पटना , दिसंबर 17 -- पटना के बहुचर्चित उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या के मामले में बुधवार को पटना की एक सत्र अदालत में अभियोजन ने आज दूसरे गवाह के रूप में मृतक के भाई का बयान कलम बंद करवाया।
पटना सिविल कोर्ट के जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय नीरज कुमार की अदालत में अभियोजन ने मृतक के भाई किशन खेमका को पेश किया और उसकी गवाही कराई। गवाह को परीक्षण एवं प्रति परीक्षण के बाद मुक्त कर दिया गया।
इस गवाही के दौरान मामले में जेल में बंद अभियुक्त उमेश यादव को भागलपुर जेल से लाकर अदालत में पेश किया गया, जबकि दूसरे अभियुक्त अशोक साह उर्फ अशोक कुमार को पटना के बेउर जेल से लाकर अदालत मे उपस्थित कराया गया। अदालत ने मामले में अगला गवाह पेश करने के लिए 03 जनवरी 2025 की अगली तिथि निश्चित की है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित