मनामा , फरवरी 28 -- बहरीन के राष्ट्रीय सूचना केन्द्र ने कहा है कि उसकी सरज़मीन पर मौजूद अमेरिकी नौसेना के 5वें बेड़े पर मिसाइल हमला हुआ है। सरकारी बहरीन समाचार एजेंसी (बीएनए) ने शनिवार को यह जानकारी दी।

बयान में कहा गया, "अग्रिम जानकारी समय पर दी जायेगी। लोगों से अनुरोध है कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और सिर्फ आधिकारिक सूत्रों से ही सूचना लें।"बहरीन में अमेरिका के 5वें बेड़े का मुख्यालय है, जिसका अधिकारक्षेत्र खाड़ी, लाल सागर, अरब सागर और हिंद महासागर के कुछ हिस्सों तक फैला हुआ है। अमेरिका की सेना की तरफ से तुरंत कोई टिप्पणी नहीं की गयी, हालांकि अमेरिकी दूतावास ने पहले नागरिकों को बहरीन के ऊपर मिसाइलों और ड्रोन के खतरों की रिपोर्ट के बीच सुरक्षित जगह पर रहने की चेतावनी दी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित