बहराइच , दिसंबर 16 -- उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत इकौना-पयागपुर हाईवे पर अररौरा के पास मंगलवार को गन्ने से लदा एक ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में बाइक सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ट्रक अत्यधिक ओवरलोड गन्ना लादकर जा रहा था। सड़क किनारे पेड़ की डाल से बचने के प्रयास में चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे ट्रक पलट गया। इसी दौरान पीछे से आ रहे बाइक सवार ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में राम सखर दूबे , रोहित दूबे एवं मोहित दूबे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पयागपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित