बहराइच , जनवरी 16 -- उत्तर प्रदेश के बहराइच जिला कारागार में बंदियों के बीच खेले जाने वाले जेल प्रीमियर लीग (जे.पी.एल.) का शुभारम्भ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बहराइच के सचिव विराट शिरोमणि द्वारा किया गया। अधीक्षक जिला कारागार ने बताया कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से बंदियों में खेल भावना विकसित करने के साथ-साथ मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित