बहराइच , जनवरी 27 -- उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के रुपईडीहा क्षेत्र में तस्करी के माल को छोड़ने और लाखों रुपए की वसूली के आरोपों में पुलिस अधीक्षक ने चार सिपाहियों को आज लाइन हाजिर कर दिया है।

आरोपित सिपाहियों पर तस्करी के माल को गायब करने और कई लाख रुपए की वसूली का गंभीर आरोप लगाया गया था। पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह ने प्रमुख रूप से सिपाही देवेंद्र यादव, अभिषेक द्विवेदी, आशीष कुमार सिंह और कुलदीप दुबे को लाइन हाजिर किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित