बहराइच, फरवरी 04 -- उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज क्षेत्र में एक तेंदुए का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही तेंदुए की मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर मोतीपुर रेंज के बनघुसरी बीट अंतर्गत पकड़िया गांव के पास जंगल में ग्रामीणों ने झाड़ियों के बीच मृत तेंदुए को देखा। इसके बाद उन्होंने तुरंत वन चौकी को सूचना दी। सूचना मिलते ही रेंजर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बरामद कर मोतीपुर रेंज कार्यालय भिजवाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित