बस्ती , दिसम्बर 14 -- उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र में रामजानकी मार्ग पर रविवार को गंगउपुर गांव के समीप एक सड़क दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मौत हो गयी है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि शिवचरण (26) तथा राणा प्रताप (28) निवासी बेनीपुर थाना कलवारी किसी काम से मोटरसाईकिल से रामजानकी मार्ग पर जा रहे थे। गगऊपुर गांव के समीप एक बस ने सामने से टक्कर मार दिया जिससे दोनों लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय एवं पुलिस के लोगों ने इलाज के लिए चिकित्सालय भेजवाया, जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है। दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना होने के बाद कुछ समय के लिए रास्ता अवरूद्ध हो गया। बाद में पुलिस टीम द्वारा यात्रा को पुनः सकुशल बहाल कराया गया है। मृतकों के परिजनों से तहरीर देकर बस संचालक एवं ड्राईवर के विरूद्ध कार्यवाही करने के लिए लिखा-पढ़ी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित