बस्ती , दिसम्बर 05 -- उत्तर प्रदेश बस्ती जिले में परशुरामपुर थाना क्षेत्र के किसान इण्टर कालेज के समीप एक सड़क दुर्घटना में शुक्रवार कोपिता-पुत्र की इलाज के दौरान मौत हो गयी है।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया है कि परशुरामपुर थाना क्षेत्र के सुरैला गांव निवासी सुभाष चन्द्र उर्फ भाई लाल (50) पिता तथा आदित्य पुत्र (20) एक शादी समारोह से वापस अपने घर आ रहे थे अभी ये लोग किसान इण्टर कालेज के समीप ही पहुंचे थे तभी अनियंत्रित कार ने इनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार जिससे दोनों लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये।

स्थानीय लोगों एवं पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ते देखकर चिकित्सकों ने अयोध्या के लिए रेफर कर दिया जहां पर इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गयी है।

इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गयी है पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा कार चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक सुभाष चन्द्र आटा पीसने की चक्की चलाते थे और उसी से अपने पूरे परिवार को भरण-पोषण करते थे आदित्य अपने परिवार का पांच बेटियों में इकलौता पुत्र था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित