बस्ती , दिसम्बर 20 -- उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक व्यक्ति की पीट पीट कर हत्या कर दी गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बेलवरिया जंगल गांव निवासी धर्मेन्द्र चौधरी (40) की अज्ञात बदमाशों ने बीच रास्ते में जमकर पिटाई की। गंभीर रुप से घायल को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित