बस्ती , जनवरी 20 -- उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में मंगलवार को कलवारी थाने की पुलिस द्वारा अवैध असलहा बनाने वाली फैक्ट्री को बरामद करते हुए अवैध शस्त्र तथा कारतूस बरामद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनन्दन ने मंगलवार को यहां बताया कि कलवारी थाना क्षेत्र के माझा खुर्द गांव में शमसान घाट के पीछे निर्जन स्थान पर अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुये पुलिस ने ताज मोहम्मद निवासी कस्बा इलफातगंजथाना इब्राहिमपुर जिला अम्बेडकर नगर को गिरफ्तार किया गया है। फैक्ट्री से पांच अवैध देशी तमन्चा, दो अवैध जिन्दा कारतूस, एक खोखा तथा अवैध शस्त्र और कारतूस बनाने का उपकरण बरामद किया गया है।

पूछताछ मे अभियुक्त ने बताया है कि अवैध असलहा बना कर तस्करी करते है। इसका सामान इधर-उधर से लाकर शस्त्र बनाते हैं। उन्होने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ किया जा रहा है। जितने लोगो को इसके द्वारा अवैध शस्त्र तस्करी किया गया है सभी के विरूद्व जांच पड़ताल करा कर कार्यवाही किया जायेगा। इसके विरूद्ध गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही करके इसके द्वारा अवैध शस्त्र से जो धन अर्जित किया गया है उसका जब्तीकरण कराया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित