रायपुर, 03 जनवरी 2026 (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल में नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियानों को नए साल के पहले हफ्ते ही बड़ी सफलता मिली है। बस्तर रेंज के बीजापुर और सुकमा जिलों में सुरक्षाबलों द्वारा चलाए गए नक्सल विरोधी अभियान में 14 माओवादियों को न्यूट्रलाइज किया गया है। यह सफलता सुरक्षाबलों की सटीक रणनीति, निरंतर दबाव और मजबूत जमीनी पकड़ का परिणाम मानी जा रही है, जिससे क्षेत्र में माओवादी नेटवर्क तेजी से कमजोर पड़ रहा है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अब बस्तर की दिशा स्पष्ट है-विश्वास, विकास और सुरक्षा। जहां पहले हिंसा का माहौल था, अब वहां शांति ही एकमात्र विकल्प बन चुकी है। उन्होंने कहा कि बस्तर अब भरोसे, विकास और सुरक्षा के मार्ग पर मजबूती से आगे बढ़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित