बीजापुर , जनवरी 16 -- बस्तर संभाग की समृद्ध आदिवासी संस्कृति को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के उद्देश्य से आयोजित 'बस्तर पंडुम 2026' महोत्सव के तहत बीजापुर जिले के चारों विकासखंडों में भव्य ब्लॉक स्तरीय आयोजन हुए।बीजापुर, भोपालपटनम और भैरमगढ़ ब्लॉक में 15 जनवरी को कार्यक्रम संपन्न हुए, जबकि उसूर ब्लॉक में दो दिवसीय आयोजन शुक्रवार रात तक चलेगा। इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में स्थानीय लोक कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य, गीत और वाद्य यंत्रों की प्रस्तुति देकर आयोजनों को उत्सवमय बना दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित