वाराणसी , जनवरी 19 -- धार्मिक नगरी काशी में बसंत पंचमी के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस बार भी टेढ़ी नीम स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत आवास पर बाबा विश्वनाथ की पंचबदन प्रतिमा का परंपरागत तिलकोत्सव किया जाएगा।

परंपरा के अनुसार, महाशिवरात्रि से पूर्व बसंत पंचमी (शुक्रवार) को काशीवासी टेढ़ी नीम स्थित महंत आवास पर तिलकोत्सव करते हैं। इसी के साथ बाबा विश्वनाथ के सगुन से जुड़ी लोक परंपरा की शुरुआत हो जाती है, जो रंगभरी एकादशी पर गौरा के गौना तक चलती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित