प्रयागराज , जनवरी 23 -- बसंत पंचमी के पावन अवसर पर तीर्थराज प्रयाग स्थित अविरल-निर्मल त्रिवेणी संगम में आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। सरकार के अनुसार इस अवसर पर 3.56 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पुण्य स्नान किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि विद्या, विवेक और चेतना के उत्सव के इस शुभ दिन सनातन संस्कृति के दिव्य आलोक से दीप्त संगम तट पर 3.56 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पुण्य स्नान किया।
योगी ने पवित्र स्नान करने वाले समस्त पूज्य साधु-संतों, धर्माचार्यों, कल्पवास हेतु पधारे साधकों एवं देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं का कोटिशः अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि यह विराट जनसमागम सनातन संस्कृति की जीवंत परंपरा और जनआस्था की अपार शक्ति का प्रतीक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित