बलौदा बाजार , अप्रैल 06 -- ) छत्तीसगढ़ में बलौदा बाजार जिले के कटगी क्षेत्र में देर रात एक भीषण आग लगने से ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगभग 15 लाख रुपये के सामान जलकर राख हो गये।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कटगी स्थित रमेश ऑटो पार्ट्स दुकान में रात करीब एक बजे अचानक आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग करीब तीन घंटे तक धधकती रही, जिससे दुकान में रखा लाखों रुपए का ऑटो पार्ट्स का सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया।
बताया जा रहा है कि दुकान के दूसरे कमरे में रखी करीब सात लाख रुपए की नकदी भी आग की चपेट में आकर जल गयी। प्रारंभिक आकलन के मुताबिक इस घटना में कुल नुकसान 15 लाख रुपए से अधिक का बताया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित