बैतूल , दिसंबर 13 -- मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में एक जन्मदिन की पार्टी उस समय सनसनी में बदल गई, जब डीजे पर डांस को लेकर हुए विवाद में चार युवकों ने दो दोस्तों पर चाकू से हमला कर दिया।

कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम कनारा डोमा ढाना में हुई इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया है, जबकि दूसरे युवक का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

जानकारी के अनुसार घटना रात करीब साढ़े 10 बजे की है। गांव में आयोजित बर्थडे पार्टी में युवक डीजे पर नाच रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक विवाद में बदल गई। आरोप है कि चार युवकों ने चाकू निकालकर दो युवकों पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित