बरेली , जनवरी 16 -- दिल्ली- लखनऊ नेशनल हाईवे पर बरेली में फरीदपुर टोल प्लाजा पास गुरुवार देर रात सड़क किनारे खड़े एक टैंकर के केबिन में ड्राइवर और कंडक्टर अचेत अवस्था में मिले। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को तत्काल नजदीकी अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली अनुराग आर्य ने शुक्रवार सुबह बताया कि एक टैंकर आसाम से उत्तराखंड रुद्रपुर की ओर जा रहा था और उसमें मेथेनॉल भरा हुआ था। आशंका है कि ड्राइवर और कंडक्टर ने मेथेनॉल का सेवन किया हो , मेथेनॉल ज्यादा मात्रा में पी लिया हो, मौके पर ही उनकी मौत हो गई। टैंकर दिल्ली का है, टैंकर मलिक को घटना की सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगा कि इनके करने का कारण क्या है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित