टिहरी , फरवरी 14 -- उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के थौलधार विकासखंड अंतर्गत बरवाल गांव में शनिवार को 'जल अर्पण दिवस' उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीण पेयजल योजना के निर्माण कार्य पूर्ण होने तथा उसके संचालन एवं रखरखाव की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत द्वारा संभाले जाने के अवसर पर किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जल पूजन एवं जल शपथ के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण और पेयजल योजनाओं के सफल संचालन के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर स्कूली बच्चों के लिए जल संरक्षण विषय पर भाषण और पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित