लखनऊ , मार्च 25 -- उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक तपिश अभी से बढ़ने लगी है। इस बीच ये बयान देकर फंसे ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने खुद के एनकाउंटर की संभावना जताई है। उन्होंने कहा है कि "हमें तो लगता है जल्द ही हमारा एनकाउंटर भी हो सकता है, क्योंकि हम उर्दू नाम वाले हैं।"इस बाबत बुधवार को सोशल मीडिया के जरिये एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने कहा है कि मेरठ पुलिस द्वारा मेरे और मेरी पार्टी के लोगों के ऊपर राजनीतिक दबाव में फ़र्जी तरीक़े से मुक़द्दमा दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि मेरे बयान को पूरा सुनना चाहिए था, लेकिन बगैर जाँच के हम पर कार्यवाही की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित