भरतपुर , जनवरी 22 -- राजस्थान में दिल्ली-कोटा मार्ग पर हजरत निजामुद्दीन से कोटा के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 12060 जनशताब्दी एक्सप्रेस में गुरुवार को बम की झूठी खबर से अफरा-तफरी मच गयी।

रेल सूत्रों ने बताया कि हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से अपने निर्धारित समय दोपहर सवा बजे रवाना होने के बाद मथुरा जंक्शन पहुंचने से पहले किसी ने ट्रेन में बम होने की सूचना दी। इस पर अपराह्न तीन बजे भरतपुर के नजदीकी मथुरा जंक्शन पर रोक यात्रियों को ट्रेन से उतारकर बम निरोधक दस्ते एवं भारी पुलिस जाप्ते ने करीब एक घण्टे तक ट्रेन में चप्पे-चप्पे की तलाशी ली, लेकिन ट्रेन में किसी भी तरह की कोई संदेहास्पद वस्तु नहीं मिली।

सूत्रों ने बताया कि इसके बाद ट्रेन को कोटा के लिए रवाना कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित