वाराणसी , फरवरी 16 -- बनारस स्टेशन से कुछ दूरी पर सोमवार को शिव गंगा एक्सप्रेस ट्रेन की दो बोगियां पटरी से उतर गई। खाली रैक वाशिंग के लिए यार्ड को जा रहा था। रेलवे के आलाधिकारियों संग कर्मचारियों और तकनीकी टीम द्वारा बोगियों को पटरी पर लाने का कार्य तत्काल शुरू कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि शिव गंगा एक्सप्रेस ट्रेन का खाली रैक मेंटेनेंस के लिए वाशिंग लाइन पर जा रहा था। मंडुआडीह सब्जी मंडी के पास दो बोगी पटरी से उतर गया।

बनारस स्टेशन अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि मेंटेनेंस के लिए खाली बोगी वाशिंग यार्ड ट्रेन जा रही थी। फिलहाल सब कुछ सामान्य है। ट्रैक को ठीक करा लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित