भरतपुर , मार्च 28 -- राजस्थान में डीग जिले के जुरहरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने अपने गांव लौट रहे एक युवक पर हमला करके उससे 10 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि बांदीपुर गांव का विकास हरियाणा की एक कंपनी से ड्यूटी करके अपने गांव लाैट रहा था। तभी रास्ते में कुछ बदमाशों ने उसे चेन एवं बेल्ट से बेरहमी से पीटा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बदमाश उससे 10 हजार की नकदी और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।

वारदात की सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर उसे एम्बुलेंस से जुरहरा राजकीय अस्पताल पहुंचाया जहां से हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे भरतपुर के जिला आरबीएम अस्पताल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित