सागर , दिसंबर 15 -- मध्यप्रदेश के सागर शहर में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं और बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में बुंदेलखंड नागरिक संघर्ष मोर्चा के संरक्षक रघु ठाकुर के नेतृत्व में नागरिकों ने सोमवार को डीआईजी सागर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अपराधियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगाने और जिला बदल की सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित