चित्तौड़गढ़ , फरवरी 19 -- राजस्थान में चितौड़गढ जिले के बड़ीसादड़ी के इनामी तस्कर को मादक पदार्थ निरोधी कार्यबल (एएनटीएफ) ने गिरफ्तार कर लिया है।

एएनटीएफ के पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार ने गुरुवार को बताया कि चितौड़गढ जिले के बड़ीसादड़ी कस्बा निवासी इमरान वर्ष 2015 में जालोर जिला पुलिस द्वारा पकड़े गये मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में फरार था। गत वर्ष जालोर पुलिस ने उस 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

उन्होंने बताया कि बुधवार को सूचना मिली थी कि वह अपने ससुराल प्रतापगढ़ से कपासन की ओर जा रहा है, इस पर दल ने सिंहपुर टोल नाके पर नाकाबंदी करके एक कार से उसे गिरफ्तार कर लिया। इमरान कुशल मोटर मैकेनिक है और आईटीआई प्रशिक्षित है। वह बडीसादड़ी में अपना गैराज चलाने के दौरान मारवाड़ के तस्करों के सम्पर्क में आया था और अफीम एवं डोडा चूरा की तस्करी करने लगा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित