झुंझुनू , जनवरी 12 -- राजस्थान में झुंझुनू जिले के प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी राज्य बजट के संबंध में समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों एवं हितधारकों के साथ सुझाव बैठक आयोजित की गई।
बैठक में झुंझुनू विधायक राजेंद्र भांबू, जिला प्रमुख हर्षिनी कुलहरी, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, पूर्व विधायक सुभाष पूनिया, पूर्व उपजिला प्रमुख बनवारीलाल सैनी, जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग, पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय और जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग अध्यक्ष मनोज कुमार मील सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में विभिन्न विभागों एवं सामाजिक वर्गों से जुड़े प्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्रवार महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए गए।
इसके तहत राजस्थान स्वास्थ्य एवं चिकित्सा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और खेल एवं युवा वर्ग क्षेत्रों में सुझाव पेश किये गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित