भरतपुर , जनवरी 19 -- राजस्थान में सवाई माधोपुर में सोमवार को एक महिला के अपने डेढ़ वर्ष की बच्ची की जान बचाने के लिए खूंखार कुत्ते से भिड़ जाने का मामला सामने आया है।

घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार केशव नगर में रहने वाली राधा जब बाजार जा रही थी तभी एक गली के कुत्ते ने उसकी गोद की बच्ची को निशाना बनाते हुए झपट्टा मारकर बच्ची को सड़क पर गिरा लिया। इस पर राधा उस कुत्ते से भिड़ गई।

इस बीच शोर सुनकर राहगीर एवं पड़ोसी भी वहां राधा की मदद के लिए दौड़े। जिन्हें देख कर कुत्ता राधा देवी को कई जगह काट कर भाग गया। बाद में राधा को अस्पताल पहुंचाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित