बैतूल , दिसंबर 11 -- मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र से छह साल की बच्ची के अपहरण के मुख्य आरोपी अनिल कुशराम को पुलिस ने महाराष्ट्र के वरुड क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

उसे कल मुलताई न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बच्ची को पुलिस पहले ही महाराष्ट्र से सुरक्षित बरामद कर बैतूल ला चुकी है।

पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के निर्देश पर एएसपी कमला जोशी, एसडीओपी एसके सिंह और मुलताई पुलिस ने महाराष्ट्र पुलिस के साथ संयुक्त सर्च अभियान चलाया। तकनीकी विश्लेषण और मोबाइल लोकेशन से आरोपी की मौजूदगी वरुड में मिली थी। इसके बाद दबिश देकर उसे हिरासत में ले लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित