भीलवाड़ा , मार्च 14 -- राजस्थान में भीलवाड़ा के भीमगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को एक बंद मकान से पांच दिन पुराना खून से सना शव मिला। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दादाबाड़ी स्थित एक मकान से पिछले कुछ समय से तेज दुर्गंध आ रही थी। शनिवार को स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब बंद मकान का दरवाजा खोला, तो अंदर कमरे में पृथ्वीराज कोली नामक व्यक्ति का शव खून से लथपथ शव मिला। पुलिस ने बताया कि शव करीब पांच दिन पुराना बताया जा रहा है, जिससे वह गलना शुरू हो गया था। मकान के भीतर चारों ओर खून फैला हुआ था, इससे लग रहा है कि पृथ्वीराज की बेरहमी से हत्या की गई है। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित