सोनीपत , मार्च 24 -- हरियाणा में सोनीपत के मुरथल क्षेत्र में एक बंद पड़ी कपास और तेल मिल से अज्ञात चोर लाखों रुपये की मशीनरी और सोलर बैटरियां चोरी कर ले गए। फैक्ट्री पिछले करीब 20 दिनों से बंद थी, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार चोरों ने फैक्ट्री में घुसने के लिए पहले तार काटे और फिर अंदर से सिलेंडर, स्टार्टर, बस बार, चैनल बार, इन्वर्टर बैटरी सहित अन्य कीमती उपकरण चुरा लिए। चोरी का खुलासा तब हुआ जब फैक्ट्री मालिक मौके पर पहुंचा और सामान गायब पाया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित