भरतपुर , फरवरी 02 -- राजस्थान में भरतपुर शहर में सोमवार को नदिया मोहल्ला में बंदरों के एक बड़े झुंड के आतंक से अफरातफरी मच गयी। उनसे बचने के लिये भागते समय शोभित खंडेलवाल को बंदरों ने घायल कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में बंदरों के उत्पात से दहशत का माहौल है।

शहर में आये दिन बंदरों के इस आतंक से परेशान लोगों ने जिम्मेदारों की लापरवाही पर आक्रोश व्यक्त करते बताया कि शहर में बंदरों की बढ़ती संख्या से आए दिन बच्चे, बुजुर्गों और राहगीर उनके हमले का शिकार हो कर घायल रहे है, लेकिन शिकायतों के बावजूद बंदरों को पकड़ने या उन्हें शहर से बाहर सुरक्षित स्थानों पर छोड़ने की दिशा में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित