कोलकाता , अप्रैल 23 -- चुनाव आयोग ने गुरुवार को पश्चिम मेदिनीपुर जिले के पिंगला में एक मतदान केंद्र पर तैनात सभी मतदान कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई मतदान के दौरान मतदान केंद्र को बिना किसी निगरानी के छोड़े जाने के आरोपों के बाद की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित