कल्याणी , फरवरी 18 -- आकिब नबी और सुनील कुमार के बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन के बाद वंशराज शर्मा ( नाबाद 43 ) और अब्दुल समद (नाबाद 30 ) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत जम्मू-कश्मीर ने बुधवार को रणजी ट्राफी के दूसरे सेमीफाइनल के चौथे दिन बंगाल के खिलाफ छह विकेट से जीत दर्ज टूर्नामेंट के फाइनल में पहली बार जगह बना ली है।

आज यहां जम्मू-कश्मीर ने दो विकेट पर 43 रनों से आगे खेलना शुरु किया। सुबह के सत्र में जम्मू-कश्मीर का तीसरा विकेट शुभम सिंह पुंडीर (27) के रूप में गिरा। उन्हें मोहम्मद शमी ने बोल्ड आउट किया। इसके बाद 28वें ओवर में आकाश दीप ने कप्ताप परास डोगरा (नौ) को आउटकर पवेलियन भेज दिया। जम्मू-कश्मीर ने 34.2 ओवर में चार विकेट पर 126 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया। वंशराज शर्मा ने जम्मू-कश्मीर के लिए विजयी छक्का लगाया। वंशराज शर्मा ने 83 गेंदों में चार चौके और एक छक्का लगाते हुए नाबाद 43 रनों की पारी खेली। अब्दुल समद 27 गेंदों में 30 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने तीन छक्के और एक चौका लगाया।

बंगाल के लिए आकाश दीप ने तीन विकेट लिये। मोहम्मद शमी ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित