ढाका , दिसंबर 28 -- बंगलादेश की नवनिर्मित नेशनल सिटीजन पार्टी (एनसीपी) और लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले आठ दलों के गठबंधन में जल्द शामिल होने की संभावना है।

जमात के नेतृत्व वाला गठबंधन अगले साल फरवरी में होने वाले चुनावों में मुख्य राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी बंगलादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के सामने मैदान में होगा। गौरतलब है कि अवामी लीग को कार्यवाहक सरकार द्वारा चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

कार्यवाहक शासन के नेता मोहम्मद यूनुस के साथ अपने अनौपचारिक संबंधों के कारण एनसीपी ने अभी तक औपचारिक रूप से अपने निर्णय की घोषणा नहीं की है। हालांकि, नेशनल प्रेस क्लब में एक संवाददाता सम्मेलन में जमात के नेता डॉक्टर शफीकुर रहमान ने गठबंधन में पार्टी का स्वागत किया।

श्री रहमान ने कहा कि उन्होंने दिन में एनसीपी संयोजक नाहिद इस्लाम के साथ बात की थी और एनसीपी जल्द ही इसकी औपचारिक घोषणा करेगी। ब्रीफिंग में गठबंधन सहयोगियों के नेता मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित