चटगांव , अप्रैल 29 -- बंगलादेश और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को यहां होने वाला दूसरा टी-20 मैच लगातार हो रही बारिश की भेट चढ़ गया। आज यहां जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में जैसा कि अनुमान था टॉस के तय समय पर स्टेडियम में भारी बारिश शुरु हुई और यह लगातार जारी रही, जिसके बाद अधिकारियों मैच को रद्द करने का फैसला किया। स्थानीय समयानुसार से अपराह्न बजे के आस-पास थोड़ी उम्मीद जगी जब बारिश कम होती दिखी, लेकिन जल्द ही यह फिर से तेज़ हो गई। 3.10 बजे से ओवर कम किए जाने लगे, और अगर शाम 5.16 बजे तक खेल शुरू हो जाता तो पाँच-पाँच ओवर का मैच हो सकता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित