हरारे , जनवरी 23 -- कप्तान मोहम्मद अज़ीज़ुल हाकिम तमीम की 64 रन की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी की बदौलत बंगलादेश अंडर-19 ने अमेरिका अंडर 19 को अंडर 19 विश्व कप के ग्रुप बी मैच में शुक्रवार को सात विकेट से हरा दिया।

बंगलादेश ने अमेरिका को 50 ओवर में नौ विकेट पर 199 रन पर रोकने के बाद 413 ओवर में तीन विकेट पर 201 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। हाकिम तमीम ने 82 गेंदों पर 64 रन की मैच विजयी पारी में दो चौके और दो छक्के लगाए। अमेरिका की पारी में 41 रन पर तीन विकेट लेने वाले इक़बाल हुसैन एमोन को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित