दुबई , दिसंबर 17 -- जवाद अबरार (49), रिफत बेग (36), कलाम सिद्दीकी (32) के बाद शहरयार अहमद और इकबाल हुसैन इमोन (तीन-तीन विकेट) के दमदार प्रदर्शन की बदौलत बंगलादेश ने अंडर-19 एशिया कप ग्रुप बी मुकाबले में श्रीलंका को 39 रनों हरा दिया।

आज यहां श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी बंगलादेश की पूरी टीम श्रीलंकाई गेंदबाजी आक्रमण के आगे 46.3 ओवरों में 225 के स्कोर पर सिमट गई। बंगलादेश के लिए जवाद अबरार ने 36 गेंदों में (49), रिफत बेग 48 गेंदों में (36), कलाम सिद्दीकी 60 गेंदों में (32), कप्तान अजीजुल हकीम ने 48 गेंदों में (29) और फरीद हसन 40 गेंदों में 29 रनों का योगदान दिया। शेष बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। श्रीलंका के लिए कविजा गमागे ने चार विकेट लिये। वीरन चामुदिथा, रसिथ नीमसारा को दो-दो विकेट मिले। दुलनिथ सिगेरा ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका को बंगलादेश ने 49.1 ओवर में 186 के स्कोर पर समेट कर मुकाबला 39 रनों से जीत लिया। श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही थ्री और उसने 44 के स्कोर तक अपने चार विकेट गंवा दिये। विरान चामुदिथा (12), किथमा विथानापथिराना (शून्य), दिमंथा महाविथान (13) और कविजा गमागे नौ रन बनाकर आउट हुये। इसके बाद कप्तान विमथ दिनसारा और चमिका हीनतिगाला की जोड़ी ने पांचवें विकेट के लिए 36 रन जोड़े। 27वें ओवर में शहरयार अहमद ने विमथ दिनसारा (17) को आउटकर इस साझेदारी का अंत किया। दुलनिथ सिगेरा (14) और सेठमिका सेनेविरत्ने चार रन बनाकर आउट हुये। आदम हिल्मी 38 गेंदों में (39) रन बनाकर आउट हुये। 50वें ओवर की पहली गेंद पर साद इस्लाम ने रसिथ निमसारो (12) को आउटकर श्रीलंका की पारी को 186 के स्कोर पर अंत कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित